देश के लोकप्रिय पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने एक बेहतरीन शिक्षक, एक पायलट, राइटर, मिसाइल मैन और राष्ट्रपति जैसी तमाम उपलब्धियां हासिल की हैं। आज यानि की 15 अक्टूबर को इनका जन्मदिन है। दुनिया भर में अपनी उपलब्धियों के जरिए सम्मान पाने वाले कलाम से शायद ही कोई होगा जो रूबरू न हो। उनका जन्म तमिलनाड़ु के रामेश्वरम में 15 अक्टूबर, 1931 को हुआ था। डॉ. कलाम की मृत्यु 27 जुलाई, 2015 को हुई थी। डॉ. कलाम देश के 11वें राष्ट्रपति थे।
वह तमिलनाडु के रामेश्वरम् में पले बढ़े। वह एयरोनॉटिकल इंजीनियर थे। इनको भारत में मिसाइल और परमाणु हथियारों का जनक कहा जाता है। तभी इनका नाम मिसाइल मैन पड़ा। कलाम साहब को फिजिक्स और गणित दोनों ही विषय बहुत पसंद थे। वह सुबह 4 बजे उठकर गणित की प्रैक्टिस करते थे। आज हम आपको उनके बारे में कुछ ऐसी बातें बताएंगे जिनसे आप अंजान हैं।
आइए जानते हैं...
- डॉ. कलाम महान वैज्ञानिक डॉ. विक्रम साराभाई को अपना मेंटर मानते थे।
- कलाम साहब को फिजिक्स और गणित दोनों ही विषय काफी ज्यादा पसंद थे। वह सुबह 4 बजे उठकर गणित की प्रैक्टिस किया करते थे।
- कलाम बाइक चलाना नहीं जानते थे।
- इंसानों के प्रति दया भाव रखने वाले कलाम इंसानों के साथ-साथ जानवरों से भी बेहद प्यार करते थे। मुस्लिम होते हुए भी वह शाकाहारी थे।
- दाल, सांभर और नारियल की चटनी उनका पसंदीदा खाना था।
- डॉ. कलाम ने अलग-अलग विषयों पर कम से कम 15 किताबें लिखी थीं। वह हमेशा कहते थे कि लिखना मेरा प्यार है। अगर आप किसी चीज से प्यार करते हैं, आप उसके लिए बहुत सारा समय निकाल लेते हैं।